रांची, 28 मार्च। स्पोट्र्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया (साई) और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) के बैनर तले में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (जेवीए) के तत्वावधान में रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीपी सिंह ( विधायक रांची एवं पूर्व मंत्री झारखण्ड) के कर कमलों से होगा। प्रतियोगिता ऑक्सीजन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान, मोराबादी, रांची में किया जाएगा।
यह लीग महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी तथा राज्य में महिला वॉलीबॉल को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेकर खेल कौशल, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। लीग का समापन 30 मार्च 2025 की संध्या को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा सभी खेल प्रेमियों, गणमान्य अतिथियों, खेल पदाधिकारियों एवं आम जनता से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं।