Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 : डायगो केयर परफेक्टस और मगध तूफांस जीते

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 : डायगो केयर परफेक्टस और मगध तूफांस जीते

आदित्य प्रकाश और रुद्र नारायण बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 मार्च। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन-1 में शनिवार (28 मार्च) को खेले गए मुकाबले में डायगो केयर परफेक्टस और मगध तूफांस ने जीत हासिल की।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में डायगोकेयर परफेक्ट्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स को 36 रन और मगध तूफांस ने कुसुमराज टाइगर्स को 33 रन से पराजित किया। विजेता टीमों के आदित्य प्रकाश (डायगो केयर परफेक्टस) और रुद्र नारायण (मगध तूफांस) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायगोकेयर परफेक्ट्स ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य प्रकाश ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं सिद्धार्थ ने 15 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। सुमित एंड शर्मा की ओर से रेयांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 51 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रेयांश ने 11 गेंदों में 10 रन और आयुष ने 11 गेंदों में 7 रन बनाए।
डायगोकेयर की ओर से आरव सागर ने 6 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कृष्णा ने 1 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर
डायगो केयर परफेक्टस : 10 ओवर में दो विकेट पर 87 रन, आदित्य प्रकाश 44, सिद्धार्थ 16, रेयांश 2/12
सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स अवेंजर्स : 10 ओवर में नौ विकेट पर 51 रन, रेयांश 10, आयुष 7, आरव सागर 3/6, कृष्णा 1/1

दूसरा मैच

टॉस कुसुमराज टाइगर्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मगध तूफांस ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 15 ओवर में चार विकेट 123 रन बनाये। अनुराग यादव ने 58 और आदित्य राज ने 42 रन की पारी खेली। कुसुमराज की ओर से रिषभ राज ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में कुसुमराज टाइगर्स की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 90 रन की बना सकी। सबसे ज्यादा 41 रन अतिरिक्त के सहारे बने। विराज सिंह ने 24 और प्रखर गिरी ने 11 रन का योगदान किया। बाकी बैटर फेल रहे। मगध तूफांस की ओर से रुद्र नारायण ने 4 जबकि अभिषेक ने 2 विकेट झटके।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पिच गीला होने के कारण ओवरों की संख्या में कटौती की गई।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस : 15 ओवर में चार विकेट पर 123 रन, अनुराग यादव 58, आदित्य राज 42, अतिरिक्त 22, रिषभ राज 2/21, वेदांत वरुण 1/9
कुसुमराज टाइगर्स : 15 ओवर में नौ विकेट पर 90 रन, विराज सिंह 24, प्रखर गिरि 11, अतिरिक्त 41, रुद्र नारायण 4/2, अनुराग यादव 1/5, अभिषेक 2/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.