Friday, June 12, 2026
Home Uncategorized Vijay Merchant Trophy Cricket : सिक्किम के खिलाफ बिहार के कप्तान प्रीतम ने किया राज

Vijay Merchant Trophy Cricket : सिक्किम के खिलाफ बिहार के कप्तान प्रीतम ने किया राज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 दिसंबर। कप्तान प्रीतम राज (21 रन देकर 5 विकेट) की अगुआई में बिहार के गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिक्किम टीम को पहली पारी में 134 रन पर रोक दिया।
कटक के एमजीएम स्कूल ऑफ स्पोट्र्स ग्राउंड पर बुधवार यानी 11 दिसंबर से शुरू हुए इस तीन दिवसीय मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और सिक्किम को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। सिक्किम का दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। पर एक छोर को सलामी बल्लेबाज सुमन ने संभाले रखा। दूसरे विकेट के लिए अनुराग के साथ 21 और तीसरे विकेट के लिए साहिल के साथ 88 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंतत: सिक्किम की टीम 97.3 ओवर में 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई।
सिक्किम की ओर से सलामी बैटर सुमन ने 257 गेंद में 9 चौका की मदद से 60, अनुराग ने 15, साहिल ने 29 रन बनाये। सिक्किम के पांच बैटरों का खाता नहीं खुला।
बिहार की ओर से कप्तान प्रीतम राज ने 21 रन देकर 5, मोहित कुमार ने 18 रन देकर 2, आर्यन पटेल ने 19 रन देकर 1,अनिमेष राज ने 17 रन देकर 1, ओंकार कुमार ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.