Wednesday, June 10, 2026
Home Uncategorized पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में चमके कृष,हर्ष और रोहित

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में चमके कृष,हर्ष और रोहित

साधनापुरी सीसी और जीएसी की टीमें जीतीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्ववाधान में राजधानी के दो ग्राउंडों पर खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में साधनापुरी सीसी और जीएसी ने जीत हासिल की। मैचों में जीएसी के कुमार रोहित (123 रन) और साधनापुरी सीसी के हर्ष राज (5 विकेट) और कृष (4 विकेट, 30 रन) का जलवा रहा।

अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में साधनापुरी सीसी ने एनएम सीसी को 9 विकेट जबकि जीएसी ने वीएन इलेवन को 110 रन से हराया।

एनएम सीसी बनाम साधनापुरी सीसी

टॉस एनएम सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हर्ष राज और कृष की घातक गेंदबाजी के आगे एनएम सीसी की टीम 12.3 ओवर में मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में साधनापुरी ने 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कृष (30 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

एनएम सीसी : 12.3 ओवर में 46 रन पर ऑल आउट, रुद्र प्रताप सिंह 18, अतिरिक्त 22, शिवम राज 1/15, हर्ष राज 5/7, कृष 4/10

साधनापुरी सीसी : 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन, कृष नाबाद 30, स्पर्श नाबाद 15, शौर्य शेखर 1/16

जीएसी बनाम वीएन इलेवन

पटना सिटी के मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में वीएन इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन बनाये। कुमार रोहित ने 86 गेंदों में 19 चौका व 3 छक्का की मदद से 123 रन की पारी खेली।

जवाब में वीएन इलेवन की टीम 22.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। राज आर्यन ने 44 रन की पारी खेली। विजेता टीम के कुमार रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
जीएसी : 30 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन, चंद्रा 14, कुमार रोहित 123, प्रिंस कुमार 22, हर्ष 12, सरबिन 37, अनिकेत 10, अतिरिक्त 31, प्रिंस 1/15, सौरभ 2/50, हुसैन 2/57, स्वनिक 1/46, रोहित कुमार 2/49

वीएन इलेवन : 22.2 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट, राज आर्यन 44, नीरज यादव 21, सचिन कुमार 16, रोहित कुमार 13, स्वणिक नाबाद 13, अतिरिक्त 21, अनिकेत 1/38, शशि रघुवंशी 1/29, रियांश 2/27, सरविन 2/14, चंद्र 1/8, मिथिलेश कुमार 2/1, कुमार रोहित 1/0

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.