पटना, 9 जून। तेजस्विनी (नाबाद 146 रन) की तूफानी बैटिंग की बदौलत टीम सी ने बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम बी पर 196 रन की बंपर जीत हासिल की।
राजधानी पटना के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम सी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 354 रन बनाये। तेजस्विनी ने 76 गेंद में 27 चौका व 2 छक्का की मदद से 146 रन की शानदार पारी खेली। सुषमा सुमन ने 57, रानी ने 34, गौरी भूषण ने 10, ईशिता यादव ने 20, आरिका श्री ने नाबाद 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 66 रन बने।
टीम बी की ओर से आरोही केसरी ने 3, अनन्या पांडेय ने 4, सान्या राज गुप्ता और आनवी कश्यप ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम बी की टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाये। कुमारी अवंतिका ने 11, आफरीन प्रवीण ने 15, लक्की सिंह ने 35 रन बनाये। अतिरिक्त से 71 रन बने।
टीम सी की ओर से सोनम और सिद्धि कुमारी ने 2-2 विकेट चटकाये। रीमा कुमारी ने 3 विकेट चटकाये। तेजस्विनी ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
टीम सी : 35 ओवर में नौ विकेट पर 354 रन, तेजस्विनी नाबाद 146, सुषमा सुमन 57, रानी 34, गौरी भूषण 10, ईशिता यादव 20, आरिका श्री नाबाद 10, अतिरिक्त 66, आरोही 3/64, अनन्या पांडेय 4/48, सान्या राज गुप्ता 1/72, अनवी कश्यप 1/49
टीम बी : 35 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन, कुमारी अवंतिका 11, आफरीन परवीन 15, लक्की सिंह 35, अतिरिक्त 71, सोनम कुमारी 2/39, तेजस्विनी 1/19, रीमा कुमारी 3/22, सिद्धि कुमारी 2/13
इससे पहले सोमवार को खेले गए मैच में बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में टीम ए ने टीम बी को नौ विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के तपस्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीम बी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआती झटकों से उबरते हुए टीम बी ने लक्की सिंह ने 46 रन की मदद से 30.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये। सबसे ज्यादा 58 रन अतिरिक्त के सहारे बने।
जवाब में टीम ए ने तपस्या (नाबाद 70) की अर्धशतकीय पारी और अतिरिक्त के सहारे आये 50 रन की मदद से 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
अगला कार्यक्रम
10 जून : टीम बी बनाम टीम ए
11 जून : टीम ई बनाम टीम डी
12 जून : टीम एफ बनाम टीम ई
13 जून : टीम एफ बनाम टीम डी