Saturday, April 25, 2026
Home Slider Tokyo Olympic पुरुष हॉकी Live : सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत

Tokyo Olympic पुरुष हॉकी Live : सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के दूसरे हाफ में भारतीय हॉकी टीम के खराब खेल और एक के बाद एक हुई पेनाल्टी कार्नरों की बरसात ने उनका 41 साल बाद फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया।

रियो ओलंपिक खेल-2016 के रजत पदक विजेता बेल्जियम ने इस मुकाबले में भारत को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों के फाइनल में जगह बना ली। बेल्जियम के लिए Alexander HENDRICKX असली हीरो रहे, जिन्होंने इस मैच में गोल की हैट्रिक लगाने के साथ ही अपने पहले ही ओलंपिक में 14 गोल पूरे कर लिए।

सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास 41 साल बाद ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का मौका बाकी है। भारतीय हॉकी टीम को अभी कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलना है, जहां उन्हें जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से चुनौती मिलेगी।

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम को 52वें और 53वें मिनट में लगातार चार पेनाल्टी कार्नर मिले, जिन पर भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh ने जोरदार बचाव किया, लेकिन पांचवां कार्नर जब पेनाल्टी स्ट्रोक में बदल गया तो वे भी फेल हो गए। नतीजा Alexander HENDRICKX ने अपना 14वां गोल करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया।

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम को लगातार तीन पेनाल्टी कार्नर देना भारतीय टीममैच के 49वें मिनट में Alexander HENDRICKX अपनी टीम के 7वें, 8वें कार्नर पर चूके, लेकिन 9वें कार्नर को उन्होंने गोल करते हुए स्कोर बेल्जियम के पक्ष में 3-2 कर दिया। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे Hendrickx का यह 13वां गोल है।

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के पहले हाफ में 2-2 से बराबर रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच जबरदस्त संघर्ष चल रहा है। भारतीय टीम को अपना 5वां पेनाल्टी कार्नर भी मिला, लेकिन गोल करने में वे फेल रहे। स्कोर अब भी 2-2 से बराबरी पर है।

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के दूसरे क्वार्टर में बराबरी का गोल खाने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम के साथ पहला हाफ खत्म होने तक 2-2 की बराबरी का स्कोर बनाए रखा है।

इस क्वार्टर में 19वें मिनट पर मिले पेनाल्टी कार्नर पर Alexander HENDRICKX ने टोक्यो 2020 में अपना 12वां गोल करते हुए स्कोर को 2-2 कर दिया।

टोक्यो 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच के दूसरे क्वार्टर में Gurjant Singh की गलती से 18वें मिनट पर मिले पेनाल्टी कार्नर पर भारत ने बेल्जियम के खिलाफ बचाव करते हुए अपनी बढ़त को 2-1 बनाए रखा। लेकिन इसकेएक मिनट बाद फिर मिले कार्नर पर Alexander HENDRICKX ने बेल्जियम के स्कोर को 2-2 कर दिया।

अब तक इस ओलंपिक में पेनाल्टी कार्नर पर महज एक गोल खाने वाली विश्व चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ Harmanpreet Singh ने शानदार गोल कर दिया। इसके अगले ही मिनट में Mandeep Singh ने शानदार मैदानी गोल से भारतीय बढ़त को 2-1 कर दिया।

इससे पहले बेल्जियम के लिए Loick LUYPAERT ने पहले मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को आगे कर दिया था।

टोक्यो 2020 के पहले पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच में इतिहास बदलने उतरी भारतीय टीम पहले ही मिनट में 0-1 से पिछड़ गई। विश्व चैंपियन बेल्जियम के लिए Loick LUYPAERT ने पहले मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को आगे कर दिया।

49 साल में पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास की नई इबारत लिख चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब एक और इतिहास बदलने के लिए उतरी है। यह इतिहास है पिछले 41 साल में हॉकी में एक भी ओलंपिक पदक नहीं जीत पाने का।

आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से है। अब तक भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मुकाबला (ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध) गंवाया है। ऐसे में भारत की चुनौती कही से भी कमजोर नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights