आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं। टीम ने 6 मुकाबलों में से केवल 2 ही जीते हैं और ऐसे में टीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल टीम के प्रमुख बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, जिसके बाद मेडिकल जांच में यह साफ हो गया कि वह आगे की आने वाले मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। आयुष अब तक टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे थे और उन्होंने छह मैचों में 201 रन बनाकर अहम योगदान दिया था।
नंबर तीन पर आयुष की अनुपस्थिति चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी चिंता का विषय है, खासकर आगामी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ।
जहां एक ओर मैनेजमेंट जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करेगी वहीं दूसरी ओर आगामी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह कौन ले सकता है, ये भी एक चिंता का विषय हैं।
म्हात्रे का बाहर होना चेन्नई के लिए इसलिए भी बड़ी चिंता है क्योंकि टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों चोट की समस्या की वजह से बहार चल रहे हैं।कप्तान एमएस धौनी भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके पैर में खिंचाव की समस्या की वजह से वो पहले मैच से ही बाहर हैं, उनके तेज गेंदबाज खलील अहमद भी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हैं, नाथन एलिस की अनुपस्तिथि ने गेंदबाजी को और कमजोर किया है और अब आयुष महात्रे भी नहीं खेल सकेंगे।
कुल मिलाकर,चेन्नई इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। लगातार खिलाडियों की चोटों के कारण टीम का संतुलन बिगड़ रहा है और अब आयुष म्हात्रे के बाहर होने से यह चुनौती और बढ़ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को मौका देती है। अगर बात करे तो तीन खिलाडियों के नाम काफी चर्चे में हैं उर्विल पटेल , कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर। अब देखना दिलचस्प होगा की कौन सा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आयुष महात्रे की जगह पे खेलता हैं और अपनी प्रदर्शन से टीम को किस तरह से प्रभावित करता है।