टोक्यो। टोक्यो 2020 की एथलेटिक्स में महिलाओं की जैवलिन थ्रो को क्वालिफिकेशन ग्रुप-ए में भारत की अन्नु रानी (Annu Rani) अपने तीसरे प्रयास में भी महज 54.04 मीटर का थ्रो करने के बाद एक तरीके से अब फाइनल की होड़ से पूरी तरह बाहर हो गई हैं।
वे तीनों प्रयास में 63.00 मीटर का बेंचमार्क नहीं छू सकीं पहले प्रयास में 50.35 मीटर थ्रो करने वाली अन्नु रानी(Annu) ने दूसरे प्रयास में 53.19 मीटर थ्रो किया।
बता दें कि 63.00 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क नहीं छूने पर ग्रुप-ए व ग्रुप-बी से शीर्ष-12 एथलीटों को फाइनल में मौका मिलेगा और अन्नु रानी (Annu) के इन एथलीटों में रहने के आसार भी खत्म हो गए हैं।

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़
- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज
- IPL 2026 FINAL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बचाया अपना खिताब
- संजय भट्टाचार्य मेमोरियल स्कूल टेटे में कुमारी अनन्या को तिहरा खिताब
- बिहार स्टेट ताइक्वांडो में पटना की टीम ओवरऑल चैंपियन