Friday, June 12, 2026
Home Slider कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट में सिंहभूम स्टाइकर्स की लगातार दूसरी जीत

कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट में सिंहभूम स्टाइकर्स की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार ( नाबाद 54 रन, 38 गेंद, सात चौका व 1 छक्का) और विल्फ्रेड वेंग (35 रन)  की अच्छी बैटिंग की बदौलत सिंहभूम स्ट्राइकर्स ने कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। सिंहभूम स्टाइकर्स ने धनबाद डायनामोज को 8 विकेट से पराजित किया। धनबाद डायनामोज की यह लगातार दूसरी हार है। सिंहभूम स्टाइकर्स के सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए पहले मैच में सिंहभूम स्टाइकर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धनबाद डायनामोज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन बनाये। नाजिम सिद्दिकी ने 17, साहिब रिजवी ने 10, कौशल सिंह ने 24, साहिल राज ने 15,शुभम सिंह जूनियर ने 24 रन बनाये। सिंहभूम स्टाइकर्स की ओर से आर्यमन लाला ने 20 रन देकर तीन, बाल कृष्णा ने 29  रन देकर दो और शिवा सिंह ने 12 रन देकर 2,विनायक विक्रम ने 27 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में सिंहभूम स्टाइकर्स की शुरुआत ठीक नहीं रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुमार करण बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 9 रन था। इसके बाद विल्फ्रेड वेंग का साथ देने पहले मैच में शानदार बैटिंग करने वाले कुमार सूरज आये। इन दोनों के बीच 26 रनों की पार्टनरशिप हुई। कुमार सूरज 17 गेंद में 19 रन बना कर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 35 रन था। विल्फ्रेड वेंग का विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार ने पूरा साथ दिया। एक तरफ विल्फ्रेड वेंग धीमी गति से बैटिंग करते हुए विकेट को संभाला और वहीं सुमित कुमार ने तेज बैटिंग कर टीम को 18.2 ओवर में 8 विकेट के शानदार जीत दिला दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.