Sunday, June 14, 2026
Home झारखंड सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : लिटिल टाइगर व एसटीसी सिमडेगा सेमीफाइनल में

सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : लिटिल टाइगर व एसटीसी सिमडेगा सेमीफाइनल में

14 सितंबर तक चलेगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 10 सितंबर। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर चल रही 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का 13वां दिन पुरुष और महिला वर्ग दोनों के मैचों में रोमांचक रहा। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लिटिल टाइगर ने मास्टर ब्रदर को 6-2 से हराया, जबकि एसटीसी सिमडेगा ने बोंडोजरा को शूटआउट में 8-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

महिला वर्ग में सीईओ सिमडेगा रोज ने आर.सी. प्रा. विद्यालय कोचेडेगा को 2-0 से हराया, जबकि एसटीसी सिमडेगा ने विवेकानंद क्लब को 6-0 से मात दी। सीईओ सिमडेगा (ईस्ट विन) को डीएवी विद्यालय सिमडेगा से वॉकओवर मिला।

कल पुरुष वर्ग में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में सीईओ सिमडेगा का सामना डिफेंस कॉलोनी से होगा और दूसरे मैच में संत अन्ना स्कूल सामटोली B गोंडवाना छात्रवास चंदर नगर के खिलाफ खेलेगी।

महिला वर्ग के मैच की शुरुआत हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी गुरु फादर बेनेदिक कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय कराई। पुरुष वर्ग के मैच में मुख्य अतिथि हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिसा के महासचिव सनातन साहू और डीडी न्यूज सिमडेगा के संवाददाता मनोज कुमार सिन्हा रहे।

आयोजन में हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, सदर अस्पताल की मेडिकल टीम और अन्य सहयोगियों ने पूरे सहयोग के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.