Thursday, June 11, 2026
Home Slider झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड स्टेट टेनिस क्रिकेट  एसोसिएशन (J.S.T.C.A) के तत्वावधान में एक दिवसीय चयन शिविर का आयोजन रांची में किया गया। यह चयन शिविर हेहल स्थित,आई.टी.आई (I.T.I) मैदान,(रांची) में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया।

J.S.T.C.A के सचिव साजन सिंह ने बताया कि इस चयन शिविर में झारखंड राज्य के सभी जिलों के (सीनियर वर्ग) के बालक एवं बालिका  खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस चयन शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन झारखंड स्टेट टीम के लिए किया गया है। जो टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TCAI ) के अंतर्गत 9 से 14 मार्च तक भुवनेश्वर  मे आयोजित की जा रही 5th सीनियर नेशनल  टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप  में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.