रामगढ़। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में पतरातू Sports एकेडमी ने आरके इंटरनेशनल गोला को 8 विकेट से हराया।
आरके इंटरनेशनल ने 21.1over में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये।
आरके इंटरनेशनल गोला के बल्लेबाज मनिंदर कुशवाहा ने अपने टीम के लिए 25 रन, हर्षित कुमार ने 21, विनय कुमार ने 18, महाबीर कुमार ने 18, अनंत कुमार ने 12 रन बनाये।

पतरातू की ओर से अमन प्रसाद 4 ओवर मे 41 रन देकर 3, जयबीर सिंह 3 ओवर मे 15 रन देकर 3, धर्मवीर, आयुष, अभिषेक एवं अभय ने एक-एक विकेट चटकाये।
जीत के लिए 149 रन का टारगेट पर खेलते हुए पतरातू 21.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाये। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजवीर सिंह को दिया गया।
पतरातू Sports एकेडमी के जय वीर सिंह ने नाबाद 55 नाबाद रन बनाये। अरिहंत प्रसाद ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। देवांशु सोनी ने 16 रन बनाये।

आरके इंटरनेशनल की ओर से शिव शंकर कुमार एवं आशीष कुमार ने एक-एक विकेट चटकाये। मैच के दौरान आरसीए के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय और ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा, राजेश मंडल मौजूद थे।
15 फरवरी को IAG ग्राउंड में बिंदास क्रिकेट क्लब बनाम बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खेला जाएगा।


