Saturday, June 13, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रामगढ़ जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

रामगढ़ जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़, 3 जनवरी। रामगढ़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय छावनी फुटबॉल मैदान पर चल रही रामगढ़ जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब बी ने जस्ट क्रिकेट अकादमी को 45 रन से हराया।

रॉयल क्रिकेट क्लब टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए जस्ट क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों ने 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन ही बना पाये।

रॉयल क्रिकेट क्लब के मुख्य बल्लेबाज वीरप्रीत सिंह ने 30 रन, मनीष राज ने 28 रन, प्रभात कुमार ने 31 रन, रमेश महतो ने 31 रन, धीरन कुमार ने 16 रन बनाये। जस्ट क्लब की ओर से ऋषि प्रकाश ने 34 रन देकर 5, कैफ आलम ने 16 रन देकर 2 कृष्ण चंद्र, विवेक, आशीष एक-एक विकेट चटकाये।

जस्ट क्रिकेट अकादमी के ऋषि प्रकाश ने 30 रन बनाए। कृष्ण चंद्र ने 19 रन, विवेक ने 21 रन, गौरव मिश्रा ने 13 रन एवं आशीष और अंकित 10-10 रन बनाये। रॉयल क्रिकेट क्लब बी की ओर से विनीत शाह बाबू ने 26 रन देकर 4, हिमांशु कुमार ने 2 और धीरन और अनुज ने 1-1 विकेट चटकाये। चार जनवरी को रॉयल क्रिकेट क्लब”A”बनाम यंग क्रिकेट क्लब मैच होगा। मैच में अंपायरिंग आदित्य रजक व सुमित कुमार एवं स्कोरिंग में रवि मुंडा ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.