25 C
Patna
Saturday, December 2, 2023

झारखंड अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में रांची की टीम जीती

रांची। झारखंड अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन, रांची ने शानदार जीत दर्ज की। धनबाद के सिजुवा ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में रांची ने घाटशिला को आसानी से 3-1 से पराजित किया। पहले हाफ के खेल में घाटशिला के खिलाड़ी हावी होकर खेले।

25वें मिनट में मिले पेनाल्टी से घाटशिला की टीम ने बढ़त बनाई। इस गोल के बाद रांची के खिलाड़ियों ने भी हमला करना शुरू किया। हालांकि पहले हाफ में रांची की टीम एक गोल से पिछड़े रही। लेकिन दूसरे हाफ में रांची को पेनाल्टी का लाभ मिला। इस पर रोहन कच्छप ने गोल कर रांची को वापसी दिलाते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल के बाद रांची के खिलाड़ी पूरी तरह से आक्रमक खेल खेलना शुरू किया। टीम के कप्तान सोमरा मुंडा और बबलू कच्छप ने गोल कर रांची टीम को 3-1 की बेहतरीन जीत दिला दी।

रांची के जीत पर सीएए के उपाध्यक्ष आसिफ नईम, सेक्रेट्री हलीम उद्दीन, विजय किस्पोट्टा, लाल आराएन शहदेव, अशोक कुमार, जेपी गुप्ता, नसीम, ओपी ठाकुर, लुईस टोपनो, प्रभाकर मिश्र, आरके सेनापति आदि ने बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights