Saturday, June 13, 2026
Home झारखंड रांची : कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता 15 सितंबर से

रांची : कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता 15 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। हेहल स्पोटिंग के तत्वावधान में आगामी 15 सितम्बर से कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ओटीसी मैदान में किया जायेगा। हेहल स्पोटिंग के सचिव कैलाश सिंह देव ने बताया कि प्रतियोगिता 15 से 21 सितम्बर तक चलेगा। प्रतियोगिता में आयोजन समिति की ओर से चुनी गई 16 टीमें ही भाग लेगी। प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये तथा कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित की गयी है। भाग लेने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर निर्धारत किया गया है। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सौमित्र पटनायक (9835139391), शक्ति तिर्की (979838421) या पकंज तिर्की (7004348030) से सम्पर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता को लेकर मंगलबार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कैलाश सिंह देव, गिरिश राय, सौमित्र पटनायक, सुकरा तिर्की, कृष्णा विन्हा, कमल शाहदेव, शक्ति तिर्की, राहुल उरांव, विजय तिर्की सहित हेहल स्पोटिंग के सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.