Saturday, April 18, 2026
Home Latest रांची को मिली दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी

रांची को मिली दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी

बीसीसीआई ने घोषित की 2026-27 के लिए होम प्रोग्राम

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 26 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 घरेलू सत्र का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है और सबसे बड़ी खबर यह है कि ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक टेस्ट मैच अब बारसपाड़ा स्टेडियम, गुवाहाटी में भी खेला जाएगा। रांची को भी दो मैचों की मेजबानी मिली है। रांची के जेएससीए स्टेडियम को 1 टेस्ट मैच और 1 टी20 मैच की मेजबानी मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच 19 से 23 जनवरी तक और नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा।

वेस्टइंडीज़ से शुरुआत

सितंबर-अक्तूबर 2026 में वेस्टइंडीज़ टीम भारत दौरे पर आएगी।
तीन वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम (27 सितंबर), गुवाहाटी (30 सितंबर) और न्यू चंडीगढ़ (3 अक्तूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज लखनऊ (6 अक्तूबर), रांची (9 अक्तूबर), इंदौर (11 अक्तूबर), हैदराबाद (14 अक्तूबर) और बेंगलुरु (17 अक्तूबर) में आयोजित होगी।

दिसंबर में श्रीलंका दौरा

दिसंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले होंगे। वनडे मैच दिल्ली (13 दिसंबर), बेंगलुरु (16 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट (22 दिसंबर), कटक (24 दिसंबर) और पुणे (27 दिसंबर) में खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे की वापसी

जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम 2002 के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएगी।
तीन वनडे मुकाबले कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

जनवरी से मार्च 2027 के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी:

पहला टेस्ट मैच :नागपुर – 21 से 25 जनवरी
दूसरा टेस्ट मैच : चेन्नई – 29 जनवरी से 2 फरवरी
तीसरा टेस्ड मैच : गुवाहाटी – 11 से 15 फरवरी
चौथा टेस्ट मैच : रांची – 19 से 23 फरवरी
पांचवां टेस्ट मैच : अहमदाबाद – 3 से 7 मार्च

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights