Monday, April 20, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : शाहाबाद जोन में औरंगाबाद जीता

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : शाहाबाद जोन में औरंगाबाद जीता

कैमूर की टीम 80 रन से हारी, हर्षित राज सिंह चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 अप्रैल। सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेली जा रही श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के शाहाबाद जोन के अंतर्गत गुरुवार यानी 16 अप्रैल को खेले गए मैच में औरंगाबाद ने कैमूर को को 80 रन से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए औरंगाबाद ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बनाये। जवाब में कैमूर की टीम 46.3 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के हर्षित राज सिंह (56 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

औरंगाबाद की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम शुरुआत बेहतर नहीं रही। सलामी बैटर अभिमन्यु बिना खाता खोले लौटे पर इसके बाद के बैटरों ने विकेट पर रन बनाये और टीम का स्कोर 50 ओवरों में पांच विकेट पर 245 रन तक पहुंचा। आर्यन सिंह ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि विकेटकीपर हर्षित राज सिंह ने नाबाद 56 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। इसके अलावा साकेत कुमार (34) और कप्तान पवन कुमार (30) ने भी उपयोगी योगदान दिया। अतिरिक्त 47 रन भी टीम के लिए अहम साबित हुए।

कैमूर की ओर से अभिनंदन कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि रित्विक भारद्वाज और आर्यन सिंह को 1-1 सफलता मिली।

गेंदबाजों ने किया काम पूरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सकी। सिद्धार्थ कुमार ने 49 रन बनाए, जबकि भोलू पांडे (29) और अंश राज (33) ने भी कुछ योगदान दिया।
लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 46.3 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई।

औरंगाबाद की ओर से अमन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं आयुष कुमार ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

स्कोर बोर्ड

औरंगाबाद : 50.0 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन,
हर्षित राज सिंह नाबाद 56, आर्यन सिंह 51, साकेत कुमार 34, पवन कुमार 30, आयुष नाबाद 13, सुमित वर्मा 14, अतिरिक्त 47 रन, अभिनंदन कुमार 3/45, रित्विक भारद्वाज 1/52, आर्यन सिंह 1/50

कैमूर : 46.3 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट, अतिरिक्त 8 रन, सिद्धार्थ कुमार 49, अंश राज 33, भोलू पांडे 29, विराट सिंह 18,अभिनंदन 13,
अमन कुमार 3/28, आयुष कुमार 2/28, राहुल कुमार 1/25, सौरभ कुमार 1/22, पवन कुमार 1/32

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights