सीतामढ़ी, 26 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के मिथिला जोन के मुकाबले में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को दो विकेट से पराजित किया। दरभंगा के भास्वन भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का सार
स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस दरभंगा ने जीता और मुजफ्फरपुर को बैटिंग का न्योता दिया। मुजफ्फरपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाये। जवाब में दरभंगा ने 49.2 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
मुजफ्फरपुर की बैटिंग
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 47.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। मुजफ्फरपुर की ओर से अनिरुद्ध डे ने 39,उत्तम पांडेय ने 35 रन, कुशदेव प्रसाद सिंह ने 31, सोनू कुमार ने 22, आकाश ओझा ने 25 रन की पारी खेली। दरभंगा की ओर से अनिकेत राज और अनुराग सिंह रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आकाश ओझा को दो सफलता मिली।
दरभंगा की बैटिंग
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई, लेकिन भास्वन भारद्वाज ने एक छोर संभालते हुए 77 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। कप्तान मनीष कुमार ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे उपयोगी रन जोड़कर लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंततः दरभंगा ने 49.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुजफ्फरपुर की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार और आकाश ओझा ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
संक्षिप्त स्कोर
मुजफ्फरपुर : 47.3 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट, उत्तम पांडेय 35, अनिरुद्ध डे 39, सोनू कुमार 22, कुशदेव प्रसाद सिंह 31, आकश ओझा 25, आदित्य कुमार 12, अतिरिक्त 14, मणिकांत यादव 1/12, मनीष कुमार 2/47, अनुराग राय 3/39, अनिकेत राज 3/32
दरभंगा : 49.2 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन, मुकेश साहनी 12, भास्वन भारद्वाज 77, अनुराग राय 12, मणिकांत यादव 11, मनीष कुमार 23, अतिरिक्त 35, आदित्य कुमार 2/45, आकाश ओझा 2/42, शुभम मल्ल 1/27, सौरभ सिंह 135, कुशदेव प्रसाद सिंह 1/22, अंकित सिंह 1/9