पटना, 16 अप्रैल। बिहार बैडमिंटन संघ (बीबीए) के तत्वावधान में स्थानीय राजवंशी नगर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार यानी 16 अप्रैल को 101वीं बिहार राज्य सब-जूनियर (अंडर-13 एवं अंडर-15) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ।
पटना जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी व संघ के महासचिव केएन जायसवाल ने सुयक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने उपस्थित करीब 160 प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर श्री सिद्दीकी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि पटना के अमूल कुमार और पश्चिम चंपारण के फैसल इकबाल को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अमूल कुमार और फैसल इकबाल ने दिसंबर माह में भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्वॉयज डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।
संघ के महासचिव केएन जायसवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में सिंगल्स और डबल्स मैच खेले जायेंगे। सभी इवेंट के फाइनल 19 अप्रैल को खेले जाएंगे। पटना जिला बैडमिंटन संघ के कनवेनर व आयोजन सचिव कुमार संदीप ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय अंडर-13 एवं अंडर-15 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा। टूर्नामेंट में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रत्येक इवेंट में 10 हजार रुपये तक कुल मिलाकर 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
परिणाम
बालक अंडर-13 एकल : वीर वर्मा (पटना) ने श्रेयस सिंह (समस्तीपुर) को 14-21, 21-11, 21-16,यश राज हंस (पटना) ने कुमार शिवांश (भागलपुर) को 21-15, 23-21,अर्नव कुमार सिंह (पूर्वी चंपारण) ने प्रत्यूष कुमार सिंह (मुंगेर) को 21-6, 21-12, शिवांश नारायण (मुंगेर) ने अर्नव कपिल देशमुख (पटना) को 21-16, 21-8, कुमार जय (समस्तीपुर) ने यज्ञान्श (पटना) को 21-8, 21-10, ओजस पांडेय (पूर्वी चंपारण) ने प्रिंस राज (रोहतास) को 23-21, 21-16, कृष्णा (प. चंपारण) ने स्वराज यादव (मुंगेर) को 21-16, 21-12, सुमित कुमार (मुंगेर) ने नवनीत राज (खगड़िया) को 21-16, 21-15, तसबिल (पटना) ने हर्षित राज (बक्सर) को 21-17, 21-14, सिद्धार्थ प्रकाश (वैशाली) ने रुद्र रंजन झा (पटना) को 21-17, 13-21, 21-13, अमृतांशु चौधरी (समस्तीपुर) ने सूर्यांश नारायण (मुंगेर) को 21-19, 22-20, कृष द्विवेदी (गोपालगंज) ने आनंद गौरव (मुंगेर) को 21-17, 19-21, 21-16, नेहल सिंह (कैमूर) ने अर्नव मिश्रा (भागलपुर) को 13-21, 21-17, 21-16, कुमार अभिषेक (पूर्वी चंपारण) ने शिवांश (मुंगेर) को 21-3, 21-5, आदर्श राज सिंह (नालंदा) ने आदित्य प्रताप (पटना) को 21-11, 21-16 से हराया। शिवांश तिवारी (भागलपुर) को शांतनु रंजन (खगड़िया) के खिलाफ वॉकओवर मिला।
बालक अंडर-15 एकल : अयान अली सिद्दीकी (मधुबनी) ने शश्वत मिश्रा (पटना) को 21-16, 21-10, फैसल इकबाल (प. चंपारण) ने आकाश मौर्य (पूर्वी चंपारण) को 21-8, 21-4, अतुल्य कुमार (समस्तीपुर) ने तमजीद अख्तर (मुंगेर) को 21-14, 10-21, 21-13, आदित्य देव (खगड़िया) ने हितेश (प. चंपारण) को 21-10, 21-18, ऋषव सिन्हा (भागलपुर) ने अर्नव तिवारी (पटना) को 21-9, 21-3, आदित्य कुमार (पूर्णिया) ने गुलशन कुमार (पटना) को 21-9, 21-14, अद्विक स्वर्ण (वैशाली) ने अंश कुमार जालान (मुंगेर) को 21-13, 21-14, रचित रंजन (पटना) ने दिविज शाश्वत (गोपालगंज) को 21-8, 21-16, राज कुमार (रोहतास) ने राजवंश (मधुबनी) को 19-21, 21-19, 21-12, ऋषव पटेल (पूर्णिया) ने अनुपम आर्या (पटना) को 21-17, 21-14, अर्नव मिश्रा (भागलपुर) ने असदुल्लाह करीम (पटना) को 21-13, 21-10, रणविजय सिंह (प. चंपारण) ने सौर्य आनंद (पटना) को 21-19, 21-8, अक्षत कुमार (लखीसराय) ने कुमार कर्णिक (समस्तीपुर) को 21-10, 21-6, आनंद कुमार (खगड़िया) ने एमडी सूफियान रब्बानी (नालंदा) को 21-12, 21-9, ईशान कुमार (पटना) ने हर्ष राज (समस्तीपुर) को 21-13, 21-7, यशवर्धन रणावल (मधुबनी) ने रतन राज (खगड़िया) को 21-17, 21-19, ऋषव राज (पटना) ने राजनंदन कुमार (खगड़िया) को 21-8, 21-5, अथर्व (पूर्णिया) ने अद्वन सिंह (पटना) को 21-2, 21-12 से हराया। आधवन सिन्हा (पटना) ने रनवी मिश्रा (पश्चिम),अमृत राज (भागलपुर) ने अयान अली (प. चंपारण) और अमूल कुमार (पटना) ने प्रत्युष राज (मुंगेर) को वॉकओवर के सहारे मात दी।