पटना, 16 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला क्रिकेट वीमेंस क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार यानी 16 अप्रैल को खेले गए मैचों में ज्योति सीसी और उमा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ज्योति सीसी ने एसजीडी इलेवन को 7 विकेट जबकि उमा इलेवन ने आबदीन इलेवन को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ज्योति सीसी और उमा इलेवन की टीम फाइनल में पहुंच गई।
ज्योति सीसी की आसान जीत
स्थानीय अभिषेक क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में एसजीडी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। टीम की ओर से नैना गुप्ता ने नाबाद 27 रन की पारी खेली, जबकि शिखा सिंह (25) और आराध्या प्रियदर्शनी (17) ने योगदान दिया।
जवाब में ज्योति सीसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच स्वीटी कुमारी ने नाबाद 59 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि कुशमांडा मंगली ने 46 रन का अहम योगदान दिया।
उमा इलेवन ने रोमांचक जीत दर्ज की
दूसरे मुकाबले में आबदीन इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में 144 रन बनाए। टीम की ओर से डॉली (43) और सलोनी कुमारी (41) ने शानदार पारियां खेलीं। उमा इलेवन की ओर से चैताली संजीत ने पांच विकेट चटकाये।
जवाब में उमा इलेवन ने 23.5 ओवर में 6 विकेट 145 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की। संतोषी कुमारी ने 53 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि नंदनी पंडित (32) ने अहम योगदान दिया।
स्कोर बोर्ड
एसजीडी: 25.0 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन, नैना गुप्ता नाबाद 27, शिखा सिंह 25, आराध्या प्रियदर्शनी 17, अतिरिक्त 25 रन, लक्की कुमारी 2/28, तेजस्वी 1/22, संध्या कुमारी 1/12, पूजा कुमारी 1/22, शिया कुमारी 1/7
ज्योति सीसी: 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन, स्वीटी कुमारी नाबाद 59, कुशमांडा मंगली 46, अतिरिक्त 7 रन,
प्राची के 2/34, शिखा सिंह 1/25
आबदीन इलेवन: 20.5 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट,
डॉली 43, सलोनी कुमारी 41, गीतांजलि 12, अतिरिक्त 29 रन, चैताली संजीत 5/15, वैष्णवी सिंह 1/30, कृतिका कनक 1/16, संतोषी कुमारी 1/24, नंदनी पंडित 1/2
उमा इलेवन : 23.5 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन,
संतोषी कुमारी 53, नंदनी पंडित 32, साक्षी सिंह नाबाद 17, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 11, अतिरिक्त 16 रन,
पूजा कुमारी 2/18, अराध्या सिंह 2/12, गीतांजलि 1/34, डॉली 1/37