Tuesday, June 16, 2026
Home Latest नेमार के गोल से पीएसजी जीता, लीग एक तालिका में तीन अंक की बढ़त

नेमार के गोल से पीएसजी जीता, लीग एक तालिका में तीन अंक की बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। अंतिम लम्हों में दागे नेमार के गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लियोन को 1-0 से हराकर लीग एक फुटबाल तालिका के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली।
ब्राजील के स्टार नेमार ने रविवार को नियमित खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले एंथोनी लोपेज को छकाते हुए गोल दागा। लोपेज ने इससे पहले कई अच्छे बचाव किए। नेमार लगातार दूसरे मैच में पीएसजी की जीत के सूत्रधार रहे हैं।
इस जीत से पीएसजी के छह मैचों में पांच जीत और एक हार से 15 अंक हो गए हैं। एंगर्स और ओजीसी नीस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के 12-12 अंक हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.