Saturday, May 2, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सीमांचल जोन में पूर्णिया व अररिया जीते

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सीमांचल जोन में पूर्णिया व अररिया जीते

मधेपुरा और कटिहार की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के सीमांचल जोन में शनिवार को खेले गए मैचों में पूर्णिया और अररिया ने जीत हासिल की। पूर्णिया ने कटिहार को 110 रन के भारी अंतर से पराजित किया जबकि अररिया ने मधेपुरा को 17 रन से मात दी। पूर्णिया की यह लगातार तीसरी जीत है जबकि अररिया की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।

अररिया के श्रवण कुमार का ऑलराउंड कमाल

याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम (पटना) में खेले गए मुकाबले में अररिया ने मधेपुरा को 17 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम ने 20 ओवर में 136/9 का स्कोर खड़ा किया। शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन कृष्ण कुमार (39) और प्रशांत (25) की पारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। अयान कुंवर (29) और कप्तान महबूब हसन (24) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 119/9 तक ही पहुंच सकी।

गेंदबाजी में कप्तान श्रवण कुमार ने कमाल करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। उनके अलावा अक्षय कुमार बिश्वास ने 3 विकेट लेकर जीत की मुहर लगा दी। विजेता टीम के श्रवण कुमार (19 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
अररिया: 136/9 (20 ओवर), कृष्ण कुमार 39, अमन राज 17, राजा बाबू 19, श्रवण कुमार 19,
जीशू कुरैशी 3/24, अहसान अंसारी 2/24, ओंकार कुमार 2/16,नवीन 117, शकीब अयाज 1/33

मधेपुरा: 119/9 (20 ओवर), अयान कुंवर 29, महबूब हसन 24, प्रशांत नाबाद 25,हेमंत कुमार 15, अस्मित राज 11, श्रवण कुमार 4/15, अक्षय कुमार बिश्वास 3/14, अमन संजय राज 1/19, अमन राज 1/19

पूर्णिया की शानदार जीत

दूसरे मुकाबले में पूर्णिया ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने टूर्नामेंट में उसकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसमें मोनू कुमार ने 30 गेंदों में 55 रन की विस्फोटक पारी खेली।

उनका साथ देते हुए युवराज कुमार (43) और आकिब रजा (37) ने भी रन गति को बनाए रखा और टीम को 200 के पार पहुंचाया।

203 रन के लक्ष्य के जवाब में कटिहार की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 15 ओवर में 93 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजी में भास्कर दुबे ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि राज सिंह नवीन (3 विकेट) और अनिमेष शर्मा (2 विकेट) ने भी शानदार साथ दिया।

पूर्णिया: 203/9 (20 ओवर), मोनू कुमार 55, युवराज कुमार 43, आकिब रजा 37, अभिषेक कुमार 25,अतिरिक्त 20, हर्ष नंदा 2/41, खालिद आलम 2/38, आनंद यादव 1/28, आयुष कुमार 1/28, अश्विनी कुमार 1/33

कटिहार: 93 ऑल आउट (15 ओवर), अभिषेक कुमार 30, आकर्ष 20, मयंक 10, अश्विनी 10, भास्कर दुबे 4/14, राज सिंह नवीन 3/21, अनिमेष शर्मा 2/10, विशाल कुमार 1/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights