भारत ने थॉमस कप क्वार्टरफाइनल में चीन के ताइपे को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की । इस मुकाबले में लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग की जोड़ी और आयुष शेट्टी ने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और कांस्य पदक भी निश्चित कर लिया।
लक्ष्य सेन ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए विश्व नंबर 6 चाउ तियेन चेन को मत दी। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने डबल्स में जीतकर बढ़त मजबूत की और फिर अंत में आयुष शेट्टी ने अपनी जीत के साथ भारत को चीनी ताइपे पर 3-0 की दमदार जीत दिलाई, जिसके साथ भारत की टीम ने थॉमस कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
लक्ष्य सेन की दमदार वापसी

लक्ष्य सेन जो मुकाबले के अधिकांश समय पीछे चल रहे थे उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 1 घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की।
सतचि ने पहुंचाया मजबूत स्तिथि में
विश्व नंबर 4 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इसके बाद चिउ शियांग चिएह और वांग ची-लिन को 1 घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-12 से हराकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
उमीदों पर खड़े उतरे आयुष
इसके बाद अब पूरी जिम्मेदारी आयुष शेट्टी पर आ गई, और आयुष ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
आयुष शेट्टी ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्होंने आक्रामक अंदाज़ पेश करते हुए विश्व नंबर 8 और मौजूदा आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चम्पिओन्शिप्स के चैंपियन लिन चुन-यी को दूसरे मुकाबले में 21-16, 21-17 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
भारत, 2022 का चैंपियन हैं और अब सेमीफाइनल में फ्रांस या जापान में से किसी एक से भिड़ेगा। इस जीत के साथ भारत ने थॉमस कप फाइनल्स में कांस्य पदक भी पक्का कर लिया ह।
भारत ने 2022 में थॉमस कप का खिताब जीता था, जबकि 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक हासिल किए थे।
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत की है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं। ऐसे में अब सबकी निगाहें अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत खिताब जितने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगा।हलाकि सेमीफाइनल में चुनौती और कड़ी होगी, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है।