Saturday, May 2, 2026
Home बिहारअन्य जमुई के मलयपुर में सीनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 25 मई से

जमुई के मलयपुर में सीनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 25 मई से

सीनियर वर्ग की महिला व पुरुष टीमें इसमें हिस्सा लेंगी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 मई। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आगामी 25 से 27 मई तक जमुईके मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आमंत्रण कप बिहार राज्य सीनियर महिला व पुरुष खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि इस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार की संभावित टीम का चयन किया जायेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी पूर्ण सुविधा

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने, आवासन और खेलने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयोजन समिति पूरी तरह सतर्क है।

आयोजन समिति का गठन

महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और बेहतर प्रबंधन के लिए स्कूल के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा को आयोजन अध्यक्ष जबकि प्रधानाध्यापक ऋतुराज सिन्हा को संयोजक बनाया गया है। आयोजन सचिव अनुराग सिंह होंगे। साथ ही इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप को सफल बनाने की निदेशक मनोज कुमार सिन्हा की देखरेख में कई उपसमितियों का गठन किया गया है।

केवल आमंत्रित टीमें ही लेंगी भाग

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतियोगिता में केवल आमंत्रित जिलों की टीमें ही भाग लेंगी।
ऑन-द-स्पॉट किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी, जिससे प्रतियोगिता की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

बिहार खो-खो के लिए अहम आयोजन

सीनियर बिहार स्टेट पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप राज्य के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बड़ा मंच है। इस प्रतियोगिता से चुने गए खिलाड़ी न केवल बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर भी पाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights