अहमदाबाद, 2 मई। इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League (आईपीएल) के वर्तमान सीजन में जैसे-जैसे मुकाबले निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहे हैं, वैसे-वैसे हर मैच का महत्व बढ़ता जा रहा है। रविवार को होने वाला मुकाबला इसी कड़ी में बेहद अहम माना जा रहा है, जहां पंजाब किंग्स अपनी लय फिर से हासिल करने उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस लगातार तीसरी जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
पंजाब किंग्स: शानदार शुरुआत के बाद संतुलन की तलाश
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत की थी और लगातार छह जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि, हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार ने टीम की कुछ कमजोरियों को उजागर कर दिया है।
फिलहाल 8 मैचों में 13 अंकों के साथ पंजाब अब भी शीर्ष पर है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें सिर्फ एक अंक पीछे हैं। ऐसे में एक और हार पंजाब को सीधे दबाव में ला सकती है।
यह भी पढ़ें : थॉमस कप सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका
गेंदबाजी बनी चिंता
पंजाब की सबसे बड़ी समस्या उसकी गेंदबाजी रही है। टीम के गेंदबाज लगातार एक जैसी लाइन-लेंथ बनाए रखने में संघर्ष कर रहे हैं। कई मैचों में विपक्षी टीमों ने आसानी से बड़े स्कोर खड़े किए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप और लॉकी फर्ग्यूसन से टीम को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन उन्हें अधिक अनुशासित प्रदर्शन करना होगा। वहीं स्पिन विभाग में यजुवेंद्र चहल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
फील्डिंग में भी गिरावट
टीम की फील्डिंग भी चिंता का विषय रही है। अहम मौकों पर कैच छोड़ना और रन बचाने में चूक करना पंजाब को महंगा पड़ सकता है।
बल्लेबाजी सबसे बड़ी ताकत
हालांकि बल्लेबाजी में टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभिसिमरन सिंह ने लगातार अच्छी शुरुआत दी है।
मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर टीम को संभालने के साथ-साथ रन गति बनाए रखने में सफल रहे हैं। उनके अलावा माकर्स स्टोनिस और अज़मतुल्लाह उमरज़ई जैसे ऑलराउंडर टीम को गहराई देते हैं।
गुजरात टाइटंस: लय में वापसी और संतुलन की तलाश
दूसरी ओर गुजरात टायंटस ने पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर वापसी के संकेत दिए हैं। टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।
टॉप ऑर्डर पर निर्भरता
गुजरात की बल्लेबाजी मुख्य रूप से तीन खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती रही है-साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर । इन तीनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है, लेकिन इनके जल्दी आउट होने पर टीम दबाव में आ जाती है।
मिडिल ऑर्डर में सुधार
वाशिंगटन सुंदर ने मध्यक्रम में संतुलन बनाने का काम किया है। वहीं राहुल तेवतिया और शाहरुख जैसे फिनिशर अभी तक अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाए हैं।
होल्डर से मिला संतुलन
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जैसन होल्डर को शामिल करने से टीम को संतुलन मिला है। उन्होंने पिछले मैच में गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में शानदार योगदान दिया।
गेंदबाजी में अनुशासन
गुजरात की गेंदबाजी यूनिट ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु को सिर्फ 155 रन पर समेट दिया था। मोहम्मद सिराज, राशिद खान, कैगिसो रवाडा जैसे गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।
टीम
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली
मैच जानकारी
समय: शाम 7:30 बजे
स्थान: अहमदाबाद