Tuesday, April 28, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY मुंगेर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

मुंगेर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

रोहतास भी जीता, भागलपुर व बक्सर की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 अप्रैल। मुंगेर ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में अंगिका जोन से क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया है।

अंगिका जोन में मुंगेर की टीम चार मैचों में 3 में जीत हासिल कर 12 अंक व बेहतर नेट रन रेट 1.184 के आधार पर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लखीसराय (नेट रन रेट 0.713) टीम के भी 12 अंक थे पर नेट रन रेट में वह मुंगेर से पिछड़ गया।

मंगलवार को खेले गए मैचों में मुंगेर और रोहतास की टीमों ने जीत दर्ज की। अंगिका जोन में मुंगेर ने भागलपुर को 31 रन से हराया, जबकि शाहाबाद जोन के मैच में रोहतास ने बक्सर को 17 रन से मात दी।

मुंगेर ने भागलपुर को 31 रन से हराया

याशवन स्पोट्र्स, विक्रम में खेले गए मुकाबले में मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अनमोल विश्वास ने 22 गेंदों पर 41 रन और सैयद गुलरेज ने 23 गेंदों में 39 रन बना कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा अमित चौधरी ने 15 रन की पारी खेली।

भागलपुर की ओर से सूर्यवंश ने 2 जबकि सचिन कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। सूर्य वंश ने 58 रन और मयंक चौधरी ने 36 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम 19.1 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। बासुकीनाथ मिश्रा ने 15 और रक्षेंद्र रद्र ने 14 रन बनाये।

मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में अमित चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा प्रशांत कुमार और गुलशन यादव ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम की ओर से प्रशांत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रोहतास ने बक्सर को 17 रन से हराया

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन बनाये। टीम की ओर से समरजीत कुमार ने 34 रन, वरुण कुमार ने 33 रन और नंद किशोर कुमार ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। साथ ही तरुण कुमार सिंह ने 13, परवेज आलम ने 13 और सागर तिवारी ने 20 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 बने।

बक्सर की ओर से विकास चौधरी, अभिषेक तिवारी और आशीष प्रकाश ने 2-2 जबकि सूर्य प्रताप सिंह और निखिल कात्यायन ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 19.4 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। शाहिद खान ने 50 रन और निखिल कात्यायन ने 40 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। इसके अलावा पंकज कुमार ने 23 और आशीष प्रकाश ने 11 रन का योगदान किया।

रोहतास की ओर से गेंदबाजी में शुभम कुमार राय, सागर तिवारी और विकास चौबे ने 2-2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धार्थ भारद्वाज, नंद किशोर और परवेज आलम ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के वरुण कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मुंगेर बनाम भागलपुर

मुंगेर: 192/4 (20 ओवर), प्रशांत कुमार नाबाद 90, अनमोल विश्वास 41, सैयद गुलरेज 39, अमित चौधरी 15, सूर्य वंश 2/44, सचिन कुमार 1/58

भागलपुर: 161 ऑल आउट (19.1 ओवर), सूर्य वंश 58, मयंक चौधरी 36, बासुकीनाथ 15, रक्षेंद्र रुद्र 14, अतिरिक्त 13, अमित चौधरी 4/19, प्रशांत 2/28, गुलशन यादव 2/34, विशाल 1/36

रोहतास बनाम बक्सर

रोहतास: 168/8 (20 ओवर), समरजीत 34, वरुण 33, नंद किशोर नाबाद 25, तरुण कुमार सिंह 13, सागर तिवारी 20, परवेज आलम 13, अतिरिक्त 14,विकास चौबे 2/16, अभिषेक तिवारी 2/28, आशीष प्रकाश 2/29, सूर्य प्रताप सिंह 1/48, निखिल कात्यायन 1/42

बक्सर: 151 ऑल आउट (19.4 ओवर), शाहिद 50, निखिल 40, आशीष प्रकाश 11, पंकज कुमार 23, शुभम राय 2/21, सागर 2/19, वरुण कुमार 2/22, सिद्धार्थ भारद्वाज 1/20, नंद किशोर 1/36, परवेज आलम 1/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights