Thursday, April 30, 2026
Home बिहार बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

पटना के संदलपुर स्थित प्लीजेंट वैली स्कूल में चल रही थी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 अप्रैल। स्थानीय प्लीजेंट वैली स्कूल, संदलपुर में गुरुवार यानी 30 अप्रैल को संपन्न बिहार राज्य अंडर-7 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का खिताब क्रमश: सहरसा के रुद्र प्रताप और भोजपुर की आव्या श्रीवास्तव ने जीत लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत साढ़े पांच अंकों के साथ बालक वर्ग में सहरसा के रुद्र प्रताप को जबकि बालिका वर्ग में पांच अंकों के साथ रही भोजपुर की आव्या श्रीवास्तव को विजेता का खिताब मिला।

पांच अंकों के साथ अंतिम चक्र में पटना के भव्यांश अनन्तजित के साथ सफेद मोहरों से रहे सहरसा के रुद्र ने बाजी ड्रा पर खेलकर प्रतियोगिता जीत ली। वहीं पांच अंकों के साथ रहे तीन अन्य खिलाड़ियों के बीच टाईब्रेक अंकों के आधार पर निर्णय लिया गया। टाईब्रेक अंकों के आधार पर लखीसराय के कृष्णा को उपविजेता, पूर्णिया के आरव सिंह को द्वितीय उपविजेता जबकि भागलपुर के अन्वेष कुमार आर्य को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं बालिका वर्ग में भोजपुर की आव्या ने मुजफ्फरपुर की समायरा को काले मोहरों से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। आधे अंक की बढ़त लेकर खेल रही आव्या इस जीत के साथ ही अपराजेय विजेता बनी। पटना की अन्वी सराफ एवं किशनगंज की अमायरा रहमान चार अंकों के साथ क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही।

अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित प्लीजेंट वैली स्कूल के चेयरमैन लल्लन कुमार सिंह, अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर आजाद एवं पटना जिला शतरंज संघ के सचिव विपुल सुभाषी ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी,मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज एवं शशिनन्द कुमार, मनीष कुमार,आलोक प्रियदर्शी, राहुल कुमार, हिमांशु हर्ष, आशीष राज समेत कई लोग उपस्थित थे।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले विजेताओं की सूची:

बालिका वर्ग (टॉप 10)
आव्या श्रीवास्तव (भोजपुर)-5 अंक
अन्वी सराफ (पटना)-4 अंक
अमाइरा रहमान (किशनगंज)-4 अंक
एस. समायरा (मुजफ्फरपुर)-3.5 अंक
आध्या सागर (पटना)-3.5 अंक
अविका अभिनव (पटना)-3 अंक
अधीरा सिंह (पटना)-3 अंक
जीवा सिन्हा (पटना)-3 अंक
प्रेरणा चौधरी (मुजफ्फरपुर)-3 अंक
प्रिशा एन शुक्ला (बांका)-2.5 अंक
बालक वर्ग (टॉप 10)
रूद्र प्रताप (सहरसा) – 5.5 अंक
कृष्णा के (लखीसराय) – 5 अंक
आरव सिंह (पूर्णिया) – 5 अंक
अन्वेष कुमार आर्य (भागलपुर) – 5 अंक
भव्यंश अनंतजीत (पटना) – 4.5 अंक
ध्रुव आनंद (पटना) – 4 अंक
अर्णव कुमार (सीवान) – 4 अंक
अर्णव राज (लखीसराय) – 4 अंक
यशविन ठाकुर (पटना) – 4 अंक
रियांश (पटना) – 4 अंक
-अखिल बिहार शतरंज संघ

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights