Friday, June 12, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स पलामू जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

पलामू जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पलामू, 28 नवंबर। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला एथलेटिक्स स्टेडियम, जी.एल.ए. कॉलेज में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस प्रतिस्पर्धा में जिले के विभिन्न प्रखंडों और स्कूलों से लगभग 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा 2 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक्स कोच प्रीति कुमारी एवं निरंजन कुमार ने किया।

पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 07 दिसंबर 2025 को लातेहार जिले के महुआडांड़ में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-16 बालक

प्रथम: सूरज कुमार
द्वितीय: शिवम मिश्रा
तृतीय: आशुतोष कुमार

अंडर-16 बालिका

प्रथम: अंजलि कुमारी
द्वितीय: श्यामुनी टूटी
तृतीय: चिंतामणि नाग

अंडर-18 बालक

प्रथम: रवि रंजन कुमार
द्वितीय: आर्य कुमार
तृतीय: अमन कुमार

अंडर-18 बालिका

प्रथम: गुंजा कुमारी
द्वितीय: पूजा कुमारी
तृतीय: कलारा टोपनो

अंडर-20 बालक

प्रथम: आशीष प्रजापति
द्वितीय: अभिराम गुड़िया

अंडर-20 बालिका

प्रथम: सलेहा खातून
द्वितीय: प्रियंजलि कुमारी

20 वर्ष से ऊपर पुरुष

प्रथम: संदीप वर्मा
20 वर्ष से ऊपर महिला
प्रथम: चांदनी कुमारी
द्वितीय: रिंकी कुमारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.