32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने पश्चिम बंगाल को हराया

18 से 28 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, ओड़िशा में आयोजित 13वीं हॉकी
इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (बुधवार) को खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी
झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को 6-1 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व झारखड ने हॉकी हिमाचल को 18-0 से पराजित किया था।

झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल दागे। जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो, जोलेन टोपनो और अंकित एक्का ने एक- एक गोल किया। आज के मैच में झारखंड टीम के कप्तान रोहित तिर्की को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकनाएं दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights