Tuesday, May 19, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय एसजीएफआई तीरंदाजी : मणिपुर में झारखंड के तीरंदाजों का परचम

राष्ट्रीय एसजीएफआई तीरंदाजी : मणिपुर में झारखंड के तीरंदाजों का परचम

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 15 जनवरी। मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के तीरंदाजों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

मिक्स्ड टीम इंडियन राउंड (40 मीटर) में प्रिया महली और घनश्याम जमुड़ा की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम (40 मीटर) में घनश्याम जमुड़ा, योगेंद्र हेस्सा, सनी हेंब्रम और नितेश मार्डी की टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ कांस्य पदक जीता।
इसी तरह बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम (40 मीटर) में प्रिया महली, लवली कुमारी, संतोषी राय और सुचिता उरांव की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया।

झारखंड तीरंदाजी टीम इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग ले रही है। टीम के कोच एवं मैनेजर रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई तथा एचओडी सुशील कच्छप के सतत मार्गदर्शन का सकारात्मक प्रभाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया।

इस उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य में स्कूली तीरंदाजी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights