Thursday, June 11, 2026
Home Slider 9वीं धनबाद जिला वुशू चैंपियनशिप जेएनएमएस में लाइफ वुशू क्लब चैंपियन

9वीं धनबाद जिला वुशू चैंपियनशिप जेएनएमएस में लाइफ वुशू क्लब चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। धनबाद जिला वूशु संघ द्वारा 9वीं धनबाद जिला वूशु चैंपियनशिप 3 अक्टूबर एवं 4 अक्टूबर को जे एन एम एस मे के सभागार संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर की प्रतियोगिता आयोजित आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में आर्यन वूशु क्लब, विजय वूशु क्लब, शंकर शंकर महतो वूशु क्लब,लाईफ वूशु क्लब, शक्ति नाथ महतो वूशु क्लब, कला भवन वूशु क्लब, समीम वूशु क्लब, बिनोद बिहारी महतो वूशु क्लब पेथर वूशु क्लब से खिलाड़ी भाग लिये।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू विद्यालय के निर्देशक डॉ आर.एन. चौब प्राचार्य अरुणा दुबे जी ने कहा कि मुझे वूशु खेल बहुत ही अच्छा लगा इसमें लड़कियां का प्रदर्शन लड़कों से कई गुना अच्छा था।

इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में एंजल होम के प्राचार्य साबिर अख्तर, धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव, जिला कुश्ती संघ के महासचिव अरविंद सिंह, धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव परितोष कुमार, धनबाद जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संतोष सिंह, एनके शर्मा, धनबाद जिला स्कवास संघ के महासचिव अभिषेक कुमार पांडे, डॉ मनोज कुमार ठाकुर एवं जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल स्कूल स्कूल के शिक्षक प्रशांत श्रीवास्तव, अजय चौबे, नागेंद्र पासवान, सुब्रतो बोस, शेखर बोस, राखी, मीनाक्षी, उमा भट्टाचार्जी खेल शिक्षक राहुल आनंद, प्रवीण, दिनेश उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक दिनेश यादव ,पलविंदर सिंह, पंकज कुमार साह, देवेंद्र कुमार महतो, अजय कुमार सिंह, साकेत मुखर्जी, मोनू कुमार आदि निर्णायक थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम 10 स्वर्ण, 8 रजत, 2 कांस्य पदक जीतकर लाइफ वुशू क्लब 74 पॉइंट हासिल की। द्वितीय स्थान पर कला भवन 10 स्वर्ण 5 रजत लेकर 65 पॉइंट हासिल की। वही तीसरे स्थान पर बिनोद बिहारी महतो वुशू  क्लब छह स्वर्ण छह रजत  चार कांस्य पदक 52 अंक हासिल किया। इसकी जानकारी संघ के महासचिव शशिकांत पांडे ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.