Friday, June 12, 2026
Home Slider खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड सुप्रीति कच्छप और आशा किरण बाला ने जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड सुप्रीति कच्छप और आशा किरण बाला ने जीता स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड के गुमला की सुप्रीति कच्छप ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। सुप्रीति कच्छप ने बालिका अंडर-18 के 3000 मीटर मीटर दौड़ स्पर्धा में 9 मिनट 46.14 सेकेंड समय निकाल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक उत्तर प्रदेश की रीना और कांस्य पदक भी उत्तरप्रदेश की ममता पॉल ने जीता।

800 मीटर दौड़ स्पर्धा में झारखंड की आशा किरण बाला ने 2 मिनट 12.98 सेकेंड समय निकाल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा की उर्वशी ने 2 मिनट 13.42 सेकेंड समय निकाल कर रजत जबकि गुजरात की लक्षिता विनोद शांडिल्य ने 2 मिनट 14.04 सेकेंड निकाल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।


सुप्रीति की इस सफलता पर झारखंड के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट कर बधाई दी है, इसके साथ ही गुमला के उपायुक्त ने भी सुप्रीति की कामयाबी पर ट्वीट कर बधाई दी है।

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी सुप्रीति को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि सुप्रीति धावक हैं, 2020 में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स के 3000 मीटर में सुप्रीति कछप्प ने 10.00.02 सेकंड समय में दौड़ पूरा करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। साथ ही इस प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.