Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के बीच बांटे झंडे

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के बीच बांटे झंडे

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा समारोह के तहत झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा खिलाड़ियों के बीच झंडे का वितरण किया गया।

ओलंपिक कार्यालय परिसर में आज संध्या 5.30 बजे खिलाड़ियों के बीच झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक के द्वारा झंडे का वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

डॉ पाठक ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को भारत के पवित्र झंडे के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने घर पर तिरंगा लगाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, मिथलेश साहू,आशीष झा,शशांक भूषण सिंह,शैलेन्द्र दुबे,दीपक गोप आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.