42 C
Patna
Friday, April 19, 2024

झारखंड खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने की भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल से मुलाकात

रांची। झारखंड स्टेट खो-खो संघ के नवनिर्वाचित महासचिव संतोष प्रसाद ने नईदिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय खो-खो महासंघ एवं भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल से मेरी शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड स्टेट खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने राज्य में खो-खो के विकास के लिए बनाने गए योजनाओं की जानकारी सुधांशु मित्तल को दी।

भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कुछ सुझाव देते हुए बेहतर से काम करने को कहा। साथ में भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा हरसंभव मदद का वादा किया। झारखंड स्टेट खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने झारखंड आने का न्योता दिया जिसे सुधांशु मित्तल सहर्ष स्वीकार करते हुए आने का वादा किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights