Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जीता वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी

त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जीता वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी

लियो क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। चाईबासा (झारखंड) में त्रिकोणीय सीरीज खेलने गए पटना की वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले मैच में वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने लियो क्रिकेट एकेडमी जूनियर्स को 9 विकेट से पराजित किया।

चाईबासा के एसआर रुंगटा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस लियो क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाये। मोहम्मद फरहान ने 15 रन की पारी खेली।

वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की ओर प्रियांशु प्रतीक और प्रियांशु जेएस ने 3-3 विकेट चटकाये। दिव्यांश राज ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने 15.1 ओवर में 1 विकेट पर 72 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। तेजस्वी चौहान ने 26, शिवम सम्राट ने 22 रन की पारी खेली। विजेता टीम के प्रियांशु जेएस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टीम की जीत पर एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार, समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है।

संक्षिप्त स्कोर

लियो क्रिकेट एकेडमी जूनियर्स : 19.5 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट, मोहम्मद फरहान 15, पीयूष 10, आयुष सागर 10, अतिरिक्त 18, दिवांश राज 2/24, प्रियांशु जेएस 3/18, प्रियांशु प्रतीक 3/11, अयान सिंह 1/10

वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी : 15.1 ओवर में 1 विकेट पर 72 रन, तेजस्वी चौहान नाबाद 26, शिवम सम्राट नाबाद 22,अतिरिक्त 16, आयुष सागर 1/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.