Tuesday, June 9, 2026
Home Slider IPL 2022 : राजस्थान की लखनऊ पर 3 रन की रोमांचक जीत

IPL 2022 : राजस्थान की लखनऊ पर 3 रन की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

शिमरोन हेटमायर के नाबाद 59 रन और रविचंद्रन अश्विन (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए की गई 68 रन की साझेदारी और यजुवेंद्र चहल के चार विकेट के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को 3 रन की रोमांचक जीत दर्ज की।
राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाये। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सका।
अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरुरत थी पर 11 रन ही बन सके और इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 3 रन से जीत लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से डीकॉक ने 39,दीपक हुड्डा ने 25,क्रुणाल पांड्या ने 22,चमीरा ने 13 रन बनाये। मार्कस स्टोनिस ने नाबाद 38 रन बना कर जीत दिलाने की कोशिश पर सफल नहीं हो सके।
राजस्थान की ओर चहल के अलावा बोल्ट ने 30 रन देकर दो, प्रसिद्ध कृष्णा ने 35 रन देकर 1, कुलदीप सेन 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.