पटना। राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल मैच में नमन गौरव ने 116 रनों की शानदार पारी खेली।
जगजीवन स्टेडियम में नमन गौरव की यह दसवीं सेंचुरी थी पर यह बेकार गई। इस मैच में सीएपी 19 ने रेस्ट ऑफ सीएपी को तीन विकेट से पराजित किया।
टॉस रेस्ट ऑफ सीएपी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन बनाये। नमन गौरव ने 85 गेंदों में 18 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 116 रन बनाये। राजपाल चौधरी ने 24 और सचिन यादव ने 11 रन की पारी खेली।
सीएपी 19 की ओर रोहित रंजन ने 33 रन देकर 3, हिमांशु ने 32 रन देकर 2 और सौरभ सुमन ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी 19 ने 21.5 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बना कर मैच जीत लिया। तरुण कुमार ने 57,नावेद ने 36 और रौनित ने 27 रन बनाये। रेस्ट ऑफ सीएपी की ओर से राकिब अदनान ने 41 रन देकर 3, पीयूष कमल ने 36 रन देकर 2 और प्रशांत कुमार सिंह ने 48 रन देकर 1 विकेट चटकाये।






- Sri Lanka A vs India A : भारत ए ने श्रीलंका ए से जीत छिनी

- बिहार सबजूनियर शतरंज : बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक का खिताब पक्का

- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में शिवि, स्वीटी और अक्षरा की चमक

- बिहार सीनियर & U23 महिला टी20 ट्रॉफी में चमकीं विशालाक्षी, सोनी कुमारी, अंशु और अनुषा शर्मा

- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में तेजस्विनी की धांसू बैटिंग

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल और वेस्टर्न सीसी जीते

- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के समर कैम्प का हुआ शानदार आगाज

- 11 वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल 18 जून से सासाराम रोहतास में
