Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में हॉक्स क्रिकेट क्लब व वीकेएस एकेडमी विजयी

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में हॉक्स क्रिकेट क्लब व वीकेएस एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर जिला क्रिकेट लीग दूसरे चरण( डिविजन-A पूल-A) के मैच (30 ओवर) में हॉक्स क्रिकेट क्लब ने जूलियन क्रिकेट क्लब रेड को 133 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी शशि को मिला।मैच में अम्पायर शत्रुधन कुमार व इब्राहिम रहे वही स्कोरर की भूमिका निखिल कुमार सिंह ने निभाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

हॉक्स क्रिकेट क्लब-235/5(30)
(बल्लेबाज शशि-84,शिवम-49,अतिरिक्त-42 रन गेंदबाज सरबाज-44/2)

जुलियन क्रिकेट क्लब रेड-102/10(21.5)
(बल्लेबाज सरबाज-19,अदित्य-15,रैयान-12रन गेंदबाज नन्दन-24/3,अमन-31/3)

ग्राउंड-3 पर हुए डिवीजन-A पूल-B के मुकाबले(30 ओवर) में वीकेएस एकेडमी ने जुलियन क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया।मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के खिलाड़ी सुधांशु को मिला।अम्पायर की भूमिका में बीसीए पैनल के अमन कुमार व बी जमा सिद्दकी रहे।स्कोरर की भूमिका प्रकाश रंजन सिंह ने निभाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

जुलियन क्रिकेट क्लब-93/10(23.2)
(बल्लेबाज गुलशन-13,आयुष-12,अतिरिक्त-31रन गेंदबाज सुधांशु-26/3,अभिनव-29/3)

वीकेएस एकेडमी-95/4(10.5)
(बल्लेबाज अविनाश-30,अभिनव-28गेंदबाज आयुष-17/2)

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-1 पर पहला मुकाबला कनौजिया क्रिकेट एकेडमी व चन्द्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब रेड के बीच होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमिटी के कन्वेनर सह ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र पांडेय,कन्वेनर मुरलीधर सिंह,सदस्य मो.आलम,वेदप्रकाश,मो. कुद्दुस मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर प्रकाश रंजन सिंह,गुलाब खान सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट में जहानाबाद के दीशांत का धूम-धड़ाका
बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट में सीवान ने पूर्वी चंपारण को 147 रन से रौंदा
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने क्रिकेटर फैसल गणि पर लगाया दो साल का बैन

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights