Monday, June 15, 2026
Home Slider रांची में पांच दिवसीय वुडबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू

रांची में पांच दिवसीय वुडबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची।  सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन एवं रांची जिला वुडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शीतकालीन वुडबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांके रोड स्थित गाँधीनगर  में शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन समाजसेवी राजीव रंजन,अशुतोष द्विवेदी, रंजन चौधरी, विवेक चंद्रा, मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से स्ट्रोक लगाकर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वुडबॉल के कोच सह टेक्निकल चैयरमैन गोविंद झा के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सरवर अंसारी एवं  देवपूजन ठाकुर संयुक्त रूप से खिलाडि़यों को वुडबॉल के टिप्स सह वुडबॉल खेल की बारीकियों के गुर सिखलायेगें।

ज्ञात है कि कोविड-19 के अनुसार पिछले आठ महीनों से खेल और खिलाड़ी दोनों प्रभावित हुए हैं। जिससे खिलाडि़यों के प्रैक्टिस पर काफी असर पड़ा है। इसी उद्देश्य से सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन कि ओर से गांधीनगर में पांच दिवसीय वुडबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कोविड 19 गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। इस अवसर पर शिवम श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अल्फर।ण, शुभम, नेहा, रिशु कुमारी समेत अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.