Monday, June 15, 2026
Home Slider ब्रज किशोर शर्मा हैंडबॉल फेडरेशन के वरीय संयुक्त सचिव बने

ब्रज किशोर शर्मा हैंडबॉल फेडरेशन के वरीय संयुक्त सचिव बने

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए 2020-23 सत्र के पदाधिकारियों के चुनाव में बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा सीनियर संयुक्त सचिव के पद पर चुने गये हैं।

उपर्युक्त जानकारी स्वयं उन्होंने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। ब्रज किशोर शर्मा ने कहा कि महासंघ के संविधान को ध्यान में रखते हुए मुझे सीनियर संयुक्त सचिव के पद पर चुना गया है।

शर्मा को सयुक्त सचिव चुने जाने पर बिहार ओलम्पिक संघ के सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, वालीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, तैराकी संघ के सचिव राम विलास पांडेय, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार, सारण एवं सीवान हैंडबॉल संघ के सचिव संजय सिंह एवं संजय पाठक ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.