34 C
Patna
Friday, March 29, 2024

हॉकी झारखंड ने लांच किया अपना वेबसाइट, एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारियां

रांची।  हॉकी झारखंड ने अपनी वेबसाइट तैयार कर ली है। बुधवार को वेबसाइट का उद्घाटन खेल निदेशक जिशान कमर और परिवहन सचिव के रविकुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी के परिसर में स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय में किया गया था। निदेशक ने उम्मीद जतायी कि वेबसाइट के जरिये झारखंड में हॉकी और इस खेल से जुड़े खिलाड़ी, ट्रेनरों और दूसरे लोगों को लाभ मिलेगा।

हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह के अनुसार वेबसाइट में कई नयी विशेषताएं हैं। अब इसमें झारखंड राज्य के हॉकी खिलाडि़यों के डेटा बेस को शामिल किया गया है। फिलहाल हॉकी इंडिया से रजिस्टर्ड 82 प्लेयर्स का डाटा इस पर डाला गया है। लगभग 1300 झारखंडी हॉकी प्लेयर्स का भी इस पर पूरा विवरण डाला जायेगा। हॉकी झारखंड से जुड़ी कोई भी जानकारी अब दुनिया भर में कहीं से भी कोई भी एक क्लिक में हासिल कर सकता है। हॉकी झारखंड के संविधान, सदस्यों से संबंधित जानकारियों के अलावे पिछले 5 साल की ऑडिट रिपोर्ट को भी इस पर डाल दिया गया है।

झारखंड सरकार के खेल विभाग की वेबसाइट के साथ भी इसे कनेक्ट किया गया है। अब घर बैठे कोई भी हॉकी झारखंड के साथ जुड़ा रह सकता है। वेबसाइट के लॉन्चिंग के मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और कई अन्य लोग उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार तूफानी, कोषाध्यक्ष अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के माईकल लाल रजनीश कुमार, झारखंड कुश्ती संघ के बबलू कुमार सहित अन्य लोग भी शामिल थे। इससे पूर्व हाकी झारखंड व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खेल निदेशक जीशान कमर, परिवहन सचिव के रविकुमार एवं झारखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव सह नवनियुक्त कोषाध्यक्ष एएफआई मधुकांत पाठक को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर नये खेल निदेशक ने हाकी स्टेडियम का भी जायजा लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights