Friday, June 12, 2026
Home झारखंडक्रिकेट धनबाद : Inter Coaching Camp Under-16 Cricket टूर्नामेंट में रश्मि वैभया क्रिकेट एकेडमी विजयी

धनबाद : Inter Coaching Camp Under-16 Cricket टूर्नामेंट में रश्मि वैभया क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 22 नवंबर। प्रियांशु रंजन और रणवीर सिंह के बेहतरीन शतकीय पारी की मदद से लार्ड्स क्रिकेट अकादमी ने बुधवार को डीसीए इंटर कोचिंग कैंप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रश्मि वैभया क्रिकेट अकादमी को 346 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लार्ड्स क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में एक विकेट पर 392 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर लिया। प्रियांशु रंजन ने 165 और रणवीर सिंह ने 152 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।

प्रियांशु ने 107 गेंदों की पारी में 21 चौके एवं सात छक्के उड़ाए वहीं रणवीर ने 126 गेंद खेली और 23 चौके जड़े। दोनों के बीच दूसरे विकेट की नाबाद साझेदारी में 342 रन बने। अंशु कुमार हाड़ी (12) उसके एकमात्र आउट होने वाले बल्लेबाज रहे जिसका विकेट अंश गोयल को मिला। वहीं बाद में रश्मि वैभया की टीम 15.4 ओवर में 46 रनों पर आउट हो गई। उसके छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। आदर्श कुमार साव (18) एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो दोहरे अंक में प्रवेश कर पाए। उधर लार्ड्स के कुणाल कुमार सिंह ने तीन रन पर छह, प्रिंस कुमार ने नौ पर दो और सुशांत कुमार व अभिषेक कुमार यादव ने एक-एक विकेट लिए।

इसके पहले टाटा स्टील झरिया डिवीजन के सीनियर मैनेजर टाउन मेंटेनेंस राणा भीम प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर डीसीए के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, अंपायर नीरज पाठक व दीपक कुमार, स्कोरर ज्ञान रंजन उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.