Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य बिहार जूनियर softball championship 15 दिसंबर से मुजफ्फरपुर में

बिहार जूनियर softball championship 15 दिसंबर से मुजफ्फरपुर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 नवंबर। साफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में 21वीं जूनियर बालक-बालिका साफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मुजफ्फरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक होने जा रही है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के महासचिव प्राची शर्मा ने दी।

एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने बताया कि इसमें बिहार के 20 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप के सभी मैच एसोसिएशन के द्वारा पास हुए रेफरी व अंपायर की देखरेख में संपन्न होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर आगामी जूनियर बालक-बालिका नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर के सचिव तनु प्रिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही साफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने इस आयोजन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो इसके आयोजन में अपना सहयोग देगी। कमेटी में विष्णु रंजन (वैशाली), राजेश कुमार चिंटू (सीवान), प्रमोद कुमार (नालंदा),सारण के मोनू कुमार और मुंगेर के साकेत कुमार सौंपी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.