Friday, June 12, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Dhanbad Cricket : डॉ जोगिंदर सिंह ट्रॉफी में डीसीए बेस्ट इलेवन को बढ़त

Dhanbad Cricket : डॉ जोगिंदर सिंह ट्रॉफी में डीसीए बेस्ट इलेवन को बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

डा जोगिंदर सिंह ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन डीसीए बेस्‍ट इलेवन ने पहली पारी में तीन रन की बढ़त हासिल कर ली है।

टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में डीसीए सुपर इलेवन ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। शनिवार को कल के अपने स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन से आगे खेलते हुए डीसीए बेस्‍ट इलेवन ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित कर दी।

नवनीत कुमार सिंह ने 120 रनों की जोरदार शतकीय पारी खेली। उसने अपनी पानी में 21 चौके व एक छक्‍के उड़ाये। इसके अलावा पुरुषोत्‍तम कुमार ने 35, कोनैन कुरैशी ने 29 और प्रकाश कुमार सिंह ने 24 रन बनाए। सुपर इलेवन के फहद आफताब ने 48 पर तीन और आर्यमन लाला ने 42 पर दो विकेट लिए।

इसके बाद सुपर इलेवन ने दूसरी पारी में दिन की समाप्ति तक एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। हसनैन कुरैशी 22 और आसिफ खान नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.