Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट की बारिकियों से रू-ब-रू हुए पटना के SRI RAM SENTINEL SCHOOL के स्टूडेंट

क्रिकेट की बारिकियों से रू-ब-रू हुए पटना के SRI RAM SENTINEL SCHOOL के स्टूडेंट

by Khel Dhaba
0 comment

श्रीराम क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर बड़ी संख्या में श्रीराम सेनेटेनियल स्कूल के छात्र—छात्राएं पहुंचे। जहां उन्होंने क्रिकेट और इस खेल से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी हासिल की।

नए सत्र के शुभारंभ के मौके पर स्कूल पहुंचे बच्चों ने स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, सचिव सुनील सिंह, विकास सिंह के मौजूदगी में क्रिकेट एकेडमी के एडवाइजर रुपक कुमार और एकेडमी के कोच से क्रिकेट की बारिकियों को जाना।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक, सचिव व सभी शिक्षक व स्कूल स्टाफ ने पिच पर क्रिकेट खेलकर माहौल को क्रिकेटमय बनाया। स्कूल के निदेशक ने इस मौके पर कहा कि स्पोटर्स आज हर बच्चों के विकास के लिए जरूरी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.