Saturday, May 30, 2026
Home Slider बैडमिंटन : सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, जीता थाईलैंड ओपन

बैडमिंटन : सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, जीता थाईलैंड ओपन

by Khel Dhaba
0 comment

बैंकाक। भारत के सात्विक साईं राज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को यहां ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित थाईलैंड ओपन का पुरुष युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। सात्विक और चिराग की यह सफलता इसलिए काफी मायने रखती है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय पुरुष जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट खिताब जीता है।

भारतीय जोड़ी ने वल्र्ड नंबर-2 चीन के ली जुन हुई और लियू यू चेन की जोड़ी को 21-19, 18-21, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और दो मिनट तक चला।

दोनों जोड़ियों की बीच यह अब तक का दूसरा मुकाबला था। इससे पहले, इसी साल हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में चीनी जोड़ी ने 21-19, 21-18 से जीत दर्ज की थी।

फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए शानदार रही। उसने ज्यादा गलतियां न करते हुए पहले गेम में 9-6 से बढ़त बना ली। चीनी खिलाड़ियों ने वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय जोड़ी ब्रेक तक 11-9 से आगे रही।
इसके बाद, सात्विक और चिराग ने थोड़ा संयम खोया, जिसके कारण स्कोर 15-15 से बराबर हो गया। हालांकि, भारतीय जोड़ी आगे निकलने में कामयाब रही और चीनी खिलाड़ियों के एक गेम प्वाइंट बचाने के बावजूद 21-19 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में बढ़त बना ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights