Thursday, May 28, 2026
Home Latest फुटबॉल : यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका से हारी भारतीय टीम

फुटबॉल : यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका से हारी भारतीय टीम

तीसरे स्थान के प्ले ऑफ जिंबाब्वे से होगी अगली भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली, 28 मई। लंदन में यूनिटी कप फुटबॉल 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम को जमैका से 0-2 से हारकर बाहर होना पड़ा। जमैका के लिये कर्टनी क्लार्क ने आठवें और काहेम डिक्सॉन ने 78वें मिनट में गोल दागे ।

भारत अब तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में जिंबाब्वे से भिड़ेगा। जिंबाब्वे की टीम दूसरे सेमीफाइनल में नाइजीरिया से हार गई है। फाइनल में जमैका की भिड़ंत नाइजीरिया से होगी।

यह भी पढ़ें : IPL 2026 RR VS GT : गुजरात के गेंदबाजों के लिए वैभव सूर्यवंशी बड़ी चुनौती

भारत के लिए नोफाल पीएन और रिकी शाबोंग ने सीनियर टीम में पदार्पण किया। भारतीय टीम का ब्रिटेन में यह पहला मैच था। फीफा रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज जमैका ने आक्रामक शुरूआत करके आठवें ही मिनट में बढत बना ली। डिक्सॉन 17वें मिनट में बढत दुगुनी करने के करीब पहुंचे लेकिन गुरप्रीत संधू ने गोल नहीं होने दिया।

पहले हाफ के पहले भारतीयों ने कुछ अच्छे मूव बनाये लेकिन गोल में नहीं बदल सके। ब्रेक के बाद 53वें मिनट में जमैका के डिफेंस और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर भारत गोल करने के करीब भी पहुंचा।

रोशन ने गेंद पर नियंत्रण बनाकर रहीम अली को गेंद सौंपी जो लालरिंडिका की जगह हाफ टाइम के बाद उतरे थे। अली आफ साइड में थे लिहाजा फॉलोअप में छांगटे का गोल मान्य नहीं हुआ।

इसके बाद हालांकि भारतीय टीम अचानक लय में दिखने लगी और काफी आक्रामक खेल दिखाया। लेकिन जब लग रहा था कि भारत बराबरी कर लेगा, उसी समय डिक्सॉन ने जमैका के लिये दूसरा गोल कर दिया।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights