Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग : टायकून लीजेंड की लगातार दूसरी जीत

कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग : टायकून लीजेंड की लगातार दूसरी जीत

अर्थक्वेक स्टॉपर्स जीता,वोल्केनो मास्टर्स की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 मई। श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर खेली जा रही कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग में बुधवार यानी 27 मई को खेले गए मुकाबलों में टायकून लेजेंडस और अर्थक्वेक स्टॉपर्स ने जीत हासिल की।

टर्निंग प्वाइंट की ओर से आयोजित इस लीग में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में टायकून लेजेंडस ने वोल्केनो मासर्ट्स को चार विकेट जबकि अर्थक्वेक स्टॉपर्स ने फ्ल्ड स्मैशर्स पर 10 विकेट से हराया। डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी और सुनील पासवान ने संयुक्त रूप से प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

टायकून लेजेंडस ने वोल्केनो मास्टर्स को हराया

पहले मुकाबले में वोल्केनो मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए। सिद्धार्थ ने 27, अभिमान ने 22 और उत्तम कुमार ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। अतिरिक्त रन के रूप में टीम को 24 रन मिले। पीयूष आनंद ने 2 विकेट हासिल किए जबकि अर्चित खरादे ने भी दो सफलताएं प्राप्त कीं।

जवाब में टायकून लीजेंड ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्षित ने 27 रन बनाए, जबकि रुणित सिन्हा ने 18 और अर्चित खरादे ने 17 रन का योगदान दिया। अजय 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। वोल्केनो की ओर से अर्पित लाल ने 2 विकेट लिए। अर्चित खरादे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

वोल्केनो मास्टर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन, अभिमान 22, सिद्धार्थ 27, अनुपम 12, प्रत्युष राज 14, उत्तम कुमार नाबाद 23, अतिरिक्त 24, पियूष आनंद 2/34, अमृत राज 1/9, अंशुमान 1/13, रेयांश केशरी 1/23, अर्चित खरादे 2/28.

टायकून लेजेंडस: 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन, हर्षित 27, अर्चित खरादे 17, रुणित सिन्हा 18, अमृत राज 13, अंशुमान 13, अंजय नाबाद 12, अतिरिक्त 18, अर्पित लाल 2/12, वेदांत वरुण 1/12, हरिओम 1/13, अनिकेत अजय प्रकाश 1/27.

अर्थक्वेक स्टॉपर्स की एकतरफा जीत

दूसरे मैच में फ्लड स्मैशर्स की टीम 16.1 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। रेयांश कार्तिक ने 40 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि हिमांशु कुमार ने 19 रन बनाए। अर्थक्वेक स्टॉपर्स की ओर से विश्वजीत आनंद, आयुष्मान जैन, अमन कुमार यादव और आशीष राज ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्थक्वेक स्टॉपर्स की टीम ने बिना विकेट गंवाए 16.2 ओवर में 117 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष राज ने 51 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि आयुष्मान जैन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। शानदार बल्लेबाजी के लिए आशीष राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

फ्लड स्मैशर्स: 16.1 ओवर 115/10, हिमांशु कुमार 19, रेयांश मनीष कार्तिक 40, अर्णव कुमार चंद्रा 13, अभिनव प्रकाश 11, अतिरिक्त 21, विश्वजीत आनंद 2/21, आयुष्मान जैन 2/37, पृथ्वी 1/24, अमन कुमार यादव 2/14, आशीष राज 2/17.

अर्थक्वे स्टॉपर्स: 16.2 ओवर 117/0, आयुषमन जैन नाबाद 35, आशीष राज नाबाद 61, अतिरिक्त 21.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights