Thursday, May 28, 2026
Home Uncategorized पलामू जिला जूनियर बालिका खो- खो टीम जामताड़ा रवाना

पलामू जिला जूनियर बालिका खो- खो टीम जामताड़ा रवाना

जामताड़ा में हो रही राज्स्तरीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पलामू, 28 मई। पलामू जिला खो- खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स स्टेडियम में पलामू जिला स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर पलामू जिला जूनियर खो- खो टीम का गठन हेतु एक सप्ताह कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर टीम का गठन किया गया।

सभी चयनित खिलाड़ी आज 28 मई 2026 को शक्तिपुंज से जामताड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, पलामू जिला एथलेटिक्स कोच रेशमा पाण्डेय ने रवाना किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 मई से 31मई 2026 तक आयोजित है। टीम का नेतृत्व कार्यकारी सचिव निरंजन कुमार, टीम मैनेजर कोच प्रीति कुमारी कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची खिलाड़ियों की सूची:- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से कात्यायनी कुमारी ,अनमिक्षा कुमारी, अनु सिंह, कल्पना सिंह, संजना कुमारी, संत जेवियर अकैडमी से आस्था मिंस, किरण कुमारी सिंह ,पीसी कुमारी ,अनन्या कुमारी, संजना कुमारी, आर के प्लस टू गिरवर उच्च विद्यालय से पूजा कुमारी रिया कुमारी, एमडीएम जीपीएस स्कूल से काजल कुमारी और आर प्लस टू हाई स्कूल लेस्लीगंज से गुंजन कुमारी अंजली कुमारी शामिल हैं।

सभी खिलाड़ियों को शुभकामना व्यक्त करने वालों में पलामू जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडे, ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, पलामू जिला वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद, सचिन सुमित वर्मन, राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाठक, सचिन अशोक सिंह, साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, सचिव सिद्धार्थ कुमार, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव अभिलाष चंचल, योगासन के सचिव अनिल कुमार पांडे, एथलेटिक्स कोच मोनू कुमार, खेल समन्वयक निधि उपाध्याय, सिकंदर कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता,द्वारीका प्रसाद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights