Friday, May 29, 2026
Home IPL IPL 2026 RR VS GT : गुजरात टाइटंस फाइनल में

IPL 2026 RR VS GT : गुजरात टाइटंस फाइनल में

वैभव सूर्यवंशी की पारी गई बेकार, राजसथान रॉयल्स 7 विकेट से हारा शुभमन गिल का शतक, साई सुदर्शन ने जमाया अर्धशतक

by Khel Dhaba
0 comment

मुल्लांपुर, 29 मई (भाषा) आईपीएल के इस सत्र में नित नया इतिहास रच रहे वैभव सूर्यवंशी की 47 गेंद में 96 रन की पारी बेकार चल गई। गुजरात टायटंस ने शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (58) की शानद बैटिंग की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल 31 मई को खेला जायेगा।

फाइनल क्वालिफायर-1 का रिप्ले होगा जहां गुजरात टायटंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को हरा फाइनल में प्रवेश किया था।

राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बना कर गुजरात टायटंस को 215 रन का लक्ष्य लक्ष्य दिया। जवाब में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। साई सुदर्शन एक बार फिर हिट विकेट आउट हुए। उन्होंने 58 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 15 चौका और 3 छक्का की मदद से 104 रन बनाये। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 16, राहुल तेवतिया ने नाबाद 17 और जोस बटलर ने 9 रन बनाये और गुजरात टायटंस ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया।

पिछले क्वालीफायर की तुलना में मैदान में आज ज्यादा भीड़ थी और अधिकांश दर्शक 15 बरस के सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आये थे। सूर्यवंशी ने कैगिसो रबाडा और जैसन होल्डर जैसे बेहतरीन गेंदबाजों को दमदार शॉट्स लगाये ।

दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के विकेट गंवाने के बाद सूर्यवंशी ने संभलकर बल्लेबाजी की । मोहम्मद सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें शरीर पर शॉर्ट लैंग्थ गेंद और बाउंसर डालने के इरादे से ही उतरे थे ।

लगातार दूसरा मैच इसी पिच पर होने से गेंद बल्ले पर उतनी आसानी से नहीं आ रही थी जैसे एलिमिनेटर में देखा था ।

शुरूआत में सूर्यवंशी को गेंदबाजों ने खुलकर खेलने नहीं दिया । इसके बावजूद उन्होंने बेखौफ खेल जारी रखा और रबाडा को 153 किमी की रफ्तार से शानदार छक्का जड़ा।

मैच के हालात को देखते हुए चौथे नंबर पर भेजे गए रविंद्र जडेजा (35 गेंद में नाबाद 45) ने तेज गेंदबाजों को खासी नसीहत दी । टेनिस एल्बो से जूझ रहे जडेजा आठवें ओवर में ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए लेकिन डैथ ओवरों में फरेरा की मदद के लिये आये । फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 रन बनाये ।

सूर्यवंशी को 46 के स्कोर पर साइ सुदर्शन ने जीवनदान भी दिया । इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में छठा अर्धशतक पूरा किया और बीच के ओवरों में जमकर रन बनाये ।

रबाडा की गेंद हेलमेट पर लगने के बावजूद सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को चारों तरफ शॉट्स लगाये । वह शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन लगातार दूसरे मैच में चूक गए । पिछले मैच में 97 रन पर आउट होने के बाद इस मैच में 96 रन पर विकेट गंवा बैठे । रबाडा की गेंद पर उन्होंने थर्डमैन में कैच थमाया ।

गुजरात की टीम रॉयल्स को 200 के भीतर रोक देती लेकिन आखिरी ओवर राशिद को देने का फैसला गलत साबित हुआ । फरेरा ने उन्हें चार छक्के लगाकर इस ओवर में 27 रन निकाले ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights